Srinagar, July 02: माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार यात्रा मार्ग पर प्रतिदिन यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की अधिकतम संख्या निर्धारित की गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं यात्रा के सुचारु संचालन हेतु इस सीमा का पालन करना अनिवार्य है।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यात्रा प्रारंभ होने से काफी पहले ही देश भर में बैंक शाखाओं एवं ऑनलाइन माध्यम से Advance Registration की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। अधिकांश श्रद्धालुओं ने इस सुविधा का लाभ उठाकर अपना registration पहले ही करा लिया है।
इसीलिए तत्काल (Tatkal) registration की slots अत्यंत सीमित हैं | सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध है की वे अपना advance registration करने के पश्चात ही जम्मू व कश्मीर आएं |
इसीलिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में बिना registration के पहुंचने वाले हजारों श्रद्धालुओं को तत्काल सुविधा के अंतर्गत adjust करना संभव नहीं है। अतः ऐसे श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि वे अपने क्रम (Turn) की प्रतीक्षा करें तथा प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले तिथि के अनुसार ही यात्रा करें।
यह भी देखा गया है कि अनेक registered श्रद्धालु अपने registration date से पूर्व यात्रा हेतु जम्मू और कश्मीर पहुंच रहे हैं। किसी भी श्रद्धालु को उसकी registration date से पहले यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी। कृपया अपने registered date के अनुसार ही यात्रा के लिए आएं।
जो श्रद्धालु बिना registration के जम्मू व कश्मीर पहुचे हैं, उनसे पुनः अनुरोध है कि वे अपने क्रम (Turn) की प्रतीक्षा करें।
निश्चिंत रहें, सभी श्रद्धालुओं को यात्रा करने का अवसर मिलेगा, परंतु यह निर्धारित प्रक्रिया एवं उपलब्ध क्षमता के अनुसार ही संभव होगा।
आप सभी से अनुरोध है कि व्यवस्था बनाए रखें तथा सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु प्रशासन का सहयोग करें।












